छठ पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने आनंद घाट और मिश्रा घाट का किया निरीक्षण
-
By
Somendra shukla
Published - 15 November 2026 8 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
उन्नाव। छठ पूजा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में रविवार को जिलाधिकारी घनश्याम मीणा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने गंगाघाट क्षेत्र स्थित आनंद घाट एवं मिश्रा घाट का संयुक्त निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, यातायात संचालन, पार्किंग और आवागमन की सुविधाओं का बारीकी से अवलोकन किया। जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पर्व के दौरान घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहे और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जाए।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना के दौरान किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। घाटों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम, सुचारु यातायात और अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के साथ व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जाए।
प्रशासन की प्राथमिकता है कि छठ पर्व के सभी धार्मिक आयोजन सुरक्षित और व्यवस्थित माहौल में संपन्न हों। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी सुशील कुमार, पुलिस अधीक्षक उत्तरी आयुष श्रीवास्तव, उपजिलाधिकारी सदर राजेश विश्वकर्मा, क्षेत्राधिकारी नगर विनी सिंह, क्षेत्राधिकारी अपराध मधुपनाथ मिश्रा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव। जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और संदिग्ध गतिविधियों पर
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को लेकर
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव छह माह के लिए जिला बदर किया गया था कमल किशोर, जनपद की सीमा में मि
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव शहीद कैलाश यादव स्मारक पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, संगठन क