बांगरमऊ में सपा जिलाध्यक्ष जयचन्द्र विमल का जगह-जगह जोरदार स्वागत,
-
By
Somendra shukla
Published - 15 November 2026 8 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
शहीद कैलाश यादव स्मारक पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, संगठन को मजबूत करने और पीडीए को विस्तार देने का किया आह्वान
उन्नाव। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जयचन्द्र विमल के बांगरमऊ विधानसभा क्षेत्र में प्रथम आगमन पर रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जगह-जगह स्वागत कर अपनी संगठनात्मक सक्रियता और एकजुटता का परिचय दिया। विधानसभा क्षेत्र में कई स्थानों पर आयोजित स्वागत कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से जिलाध्यक्ष का अभिनंदन किया। पूरे दौरे के दौरान समर्थकों में खासा उत्साह नजर आया।
स्वागत कार्यक्रम की शुरुआत दरौली फाटक से हुई। इसके बाद हुलासी कुआं, काली मिट्टी, हफीजाबाद, उत्तमानपुर, हरियाली बाजार, बांगरमऊ नगर, नानामऊ तिराहा, लखनऊ रोड चौराहा और बाईपास पावर हाउस सहित विभिन्न स्थानों पर उनका स्वागत किया गया। पूर्व विधायक बदलू खान, पूर्व प्रत्याशी डॉ. मुन्ना आल्वी और सुरेश पाल समेत अनेक वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया।
दौरे के दौरान जिलाध्यक्ष सुल्तानपुर स्थित शहीद कैलाश यादव स्मारक पहुंचे। यहां उन्होंने शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि शहीद कैलाश यादव का बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनका त्याग आने वाली पीढ़ियों को साहस, समर्पण और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता रहेगा।
गंजमुरादाबाद और छोट्टा पुरवा में भी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर जयचन्द्र विमल ने सभी का आभार जताते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने तथा समाजवादी पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने पीडीए को मजबूत करने पर भी जोर दिया।
कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष सुरेश कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष याकूब अली, मोहम्मद इस्माइल, राजेश यादव, प्रशांत कटियार, राजकुमार लोधी, राजेश मिश्रा, मंजीत यादव, जीतेन्द्र कुशवाहा, धीरेन्द्र यादव, रमन पटेल, नरेंद्र लोधी, विनोद पाल, अमितेश यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव। जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और संदिग्ध गतिविधियों पर
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को लेकर
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव छह माह के लिए जिला बदर किया गया था कमल किशोर, जनपद की सीमा में मि
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव शहीद कैलाश यादव स्मारक पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, संगठन क