जिला कारागार में ड्यूटी के दौरान महिला चौकीदार की मौत, अचानक बेहोश होकर गिरीं
-
By
Somendra shukla
Published - 14 November 2026 18 views
सार्थक संवाददाता, उन्नाव
उन्नाव जिला कारागार में तैनात 50 वर्षीय महिला चौकीदार की शनिवार सुबह ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। वह कारागार परिसर में बेहोश होकर गिर पड़ीं। परिजन उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
मृतका की पहचान गीता मिश्रा पत्नी स्वर्गीय अंबिका प्रसाद के रूप में हुई है। वह मूल रूप से विजयनगर, थाना खागा, जिला फतेहपुर की निवासी थीं और उन्नाव जिला कारागार में महिला चौकीदार के पद पर तैनात थीं। शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे ड्यूटी के दौरान अचानक बेहोश होकर गिरने से परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें अस्पताल ले गए।
शनिवार दोपहर जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। शुरुआती जानकारी में अचानक बेहोश होने की बात सामने आई है, हालांकि मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव। जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और संदिग्ध गतिविधियों पर
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को लेकर
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव छह माह के लिए जिला बदर किया गया था कमल किशोर, जनपद की सीमा में मि
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव शहीद कैलाश यादव स्मारक पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, संगठन क