बाल दिवस पर पुलिस लाइन में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
-
By
Somendra shukla
Published - 14 November 2026 6 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में बच्चों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया सम्मानित
उन्नाव। बाल दिवस के अवसर पर शनिवार को रिजर्व पुलिस लाइन उन्नाव में वामा सारथी वेलफेयर के तत्वावधान में बच्चों के उत्साहवर्धन एवं प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी बीघापुर/लाइन प्रदीप कुमार ने की। इस दौरान 100 मीटर और 400 मीटर दौड़, कबड्डी सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। वहीं बच्चों ने गायन, नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
समापन पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रशस्ति-पत्र और आकर्षक उपहार देकर सम्मानित किया गया। एएसपी प्रदीप कुमार ने बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। शिक्षा, खेल, अनुशासन और अच्छे संस्कारों के साथ आगे बढ़कर वे अपने सपनों को साकार करें।
कार्यक्रम का संचालन महिला मुख्य आरक्षी दिव्या अवस्थी ने किया। इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक सचिन राय, उपनिरीक्षक शमीम खान, विमलेश शुक्ल, आरक्षी अजय कुमार, महिला आरक्षी संयोगिता शुक्ला, कोमल शर्मा, आशीष श्रीवास्तव सहित पुलिसकर्मी, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में बच्चे मौजूद
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव। जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और संदिग्ध गतिविधियों पर
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को लेकर
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव छह माह के लिए जिला बदर किया गया था कमल किशोर, जनपद की सीमा में मि
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव शहीद कैलाश यादव स्मारक पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, संगठन क