पुलिस ने विद्यार्थियों को किया जागरूक, IMPULSE-26 का भी शुभारंभ
-
By
Somendra shukla
Published - 13 November 2026 6 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव। यातायात जागरूकता माह के तहत किंग्सन इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एएसपी/सीओ बीघापुर प्रदीप कुमार ने की। उन्होंने छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को हेलमेट, सीट बेल्ट, निर्धारित गति सीमा तथा वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करने जैसे जरूरी नियमों की जानकारी दी। साथ ही नाबालिगों को वाहन न चलाने देने और परिवार के सदस्यों को भी जागरूक करने की अपील की।
इस दौरान मिशन शक्ति और यातायात जागरूकता से जुड़े टेम्पलेट वितरित कर महिला सुरक्षा एवं हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी गई। बाल दिवस के अवसर पर आयोजित विद्यालय के 'IMPULSE-26' कार्यक्रम का भी एएसपी ने शुभारंभ किया। उन्होंने खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
कार्यक्रम में यातायात उपनिरीक्षक तिलक सिंह, डॉ. आशीष श्रीवास्तव, महिला आरक्षी करिश्मा यादव, साधना पाल सहित विद्यालय के शिक्षक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।
सम्बंधित खबरें
-
र्पित किया नया कार्यालयरुद्राभिषेक के साथ हुआ शुभारंभ, बोले- जनता का सुख-दुख ही मेरा सुख-दुख, हर परि
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। यातायात जागरूकता माह के तहत किंग्सन इंटर कॉलेज में सड़क स
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव एमएलसी-पीएमआर ऑनलाइन प्रक्रिया, केस डायरी में साक्ष्य अपलोड और ई-
-
आरोपी गिरफ्तार सार्थक संवाददाता उन्नाव पीडी नगर कट बाईपास से कोतवाली पुलिस ने दबोचा,
-
सार्थक संवाददाता उन्नावसीओ यातायात प्रदीप कुमार मौर्य ने नियमों के पालन के साथ महिला सुरक्षा औ