चोरी के मोबाइल के साथ 40 वर्षीय
-
By
Somendra shukla
Published - 13 November 2026 17 views
आरोपी गिरफ्तार
सार्थक संवाददाता उन्नाव
पीडी नगर कट बाईपास से कोतवाली पुलिस ने दबोचा, तीन पुराने आपराधिक मुकदमे भी दर्ज
उन्नाव। कोतवाली सदर पुलिस ने घर में घुसकर मोबाइल चोरी करने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पुलिस के मुताबिक, ग्राम पहलीखेड़ा निवासी ऋषि यादव ने 12 नवंबर को शिकायत दर्ज कराई थी कि 6 नवंबर को बउवा नाम के व्यक्ति ने उनके घर में घुसकर मोबाइल फोन चोरी कर लिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने बउवा सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
इसी क्रम में 12 नवंबर की रात पुलिस टीम ने पीडी नगर कट बाईपास के पास से रावेन्द्र उर्फ बउवा सिंह (40) निवासी डीह, कोतवाली सदर को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से रेड कलर का वीवो मोबाइल बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पूर्व में अचलगंज थाने में हत्या के प्रयास, चोरी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट से संबंधित मुकदमे भी दर्ज हैं।
सम्बंधित खबरें
-
र्पित किया नया कार्यालयरुद्राभिषेक के साथ हुआ शुभारंभ, बोले- जनता का सुख-दुख ही मेरा सुख-दुख, हर परि
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। यातायात जागरूकता माह के तहत किंग्सन इंटर कॉलेज में सड़क स
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव एमएलसी-पीएमआर ऑनलाइन प्रक्रिया, केस डायरी में साक्ष्य अपलोड और ई-
-
आरोपी गिरफ्तार सार्थक संवाददाता उन्नाव पीडी नगर कट बाईपास से कोतवाली पुलिस ने दबोचा,
-
सार्थक संवाददाता उन्नावसीओ यातायात प्रदीप कुमार मौर्य ने नियमों के पालन के साथ महिला सुरक्षा औ