नौकरी के नाम पर ठगी के 50 हजार रुपये वापस, पीड़ित को मिली राहत
-
By
Somendra shukla
Published - 27 October 2026 7 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क ने लौटाई ठगी की पूरी रक
नौकरी दिलाने का झांसा देकर ऑनलाइन ठगी के शिकार हुए युवक को उन्नाव पुलिस ने राहत दिलाई है। कोतवाली सदर की साइबर हेल्प डेस्क ने कार्रवाई करते हुए पीड़ित के खाते में धोखाधड़ी से निकाली गई 50 हजार रुपये की पूरी धनराशि वापस कराई।
पुलिस के अनुसार, पीडी नगर निवासी आकाश शुक्ला पुत्र संजय कुमार शुक्ला के साथ नौकरी लगवाने के नाम पर ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी हुई थी। पीड़ित ने साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी, जिसका शिकायत संख्या 33110250136870 है। मामले में संबंधित प्रार्थना पत्र पर साइबर हेल्प डेस्क ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए एमआरएम पोर्टल के माध्यम से ठगी गई पूरी रकम वापस कराई।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क ने लौटाई ठगी की पूरी रकनौ
-
पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश कुमार यादव ने बरदहा पहुंचकर जाना घायल जयप्रकाश लोधी का हालसार्थक संवादद
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव परिवार परामर्श केंद्र और महिला हेल्प डेस्क की काउंसलिंग से दूर हु
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव30 अक्टूबर से 5 नवंबर तक होगा आयोजन, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था दुरुस्