उन्नाव पुलिस की पहल से 29 दंपतियों के विवाद सुलझे, फिर साथ रहने को हुए राजी
-
By
Somendra shukla
Published - 25 October 2026 8 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
परिवार परामर्श केंद्र और महिला हेल्प डेस्क की काउंसलिंग से दूर हुए मनमुटाव
उन्नाव। पारिवारिक विवादों को सुलझाकर टूटते रिश्तों को बचाने के उद्देश्य से उन्नाव पुलिस की ओर से सराहनीय पहल की गई। परिवार परामर्श केंद्र और विभिन्न थानों की महिला हेल्प डेस्क पर पति-पत्नी के विवादित मामलों में काउंसलिंग कराई गई। प्रभावी समझाइश और आपसी संवाद के बाद कुल 29 दंपतियों के बीच विवाद समाप्त कराकर उन्हें सहमति से साथ रहने के लिए विदा किया गया।
काउंसलिंग में वामा सारथी की जनपदीय अध्यक्षा नीतू सिंह, पुलिस अधीक्षक उत्तरी आयुष श्रीवास्तव तथा स्वधा, धर्मपत्नी सहायक पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी बीघापुर प्रदीप कुमार की अध्यक्षता में पारिवारिक मामलों के समाधान पर जोर दिया गया।
परामर्शदाताओं ने दोनों पक्षों की समस्याएं सुनकर उन्हें आपसी विश्वास, सम्मान, धैर्य और पारिवारिक जिम्मेदारियों का महत्व समझाया। काउंसलिंग के बाद परिवार परामर्श केंद्र से 14, मौरावां से चार, हसनगंज, बारासगवर और महिला थाना से दो-दो तथा आसीवन, माखी, दही, कोतवाली सदर और पुरवा से एक-एक दंपति के विवाद सुलझाए गए।
इस कार्य में परिवार परामर्श समिति के सदस्यों, महिला थाना प्रभारी रेखा सिंह, प्रभारी परिवार परामर्श केंद्र एवं महिला हेल्प डेस्क संतोष कुमारी तथा संबंधित पुलिसकर्मियों का योगदान रहा। पुलिस की इस पहल का उद्देश्य पारिवारिक संबंधों में सामंजस्य बढ़ाना और आपसी मतभेदों के कारण परिवारों को बिखरने से बचाना है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव परिवार परामर्श केंद्र और महिला हेल्प डेस्क की काउंसलिंग से दूर हु
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव30 अक्टूबर से 5 नवंबर तक होगा आयोजन, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था दुरुस्
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव नहर कोठी चौराहे पर दोपहर एक बजे से शुरू हुआ दंगल, आयोजकों न
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव छोटी हेडिंग: एसएसपी जय प्रकाश सिंह और सीओ सिटी विनी सिंह ने किया
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव12 घंटे के भीतर पुलिस ने बरामद की बाइक, आरोपी का आपराधिक इतिहास भी आया
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। थाना समाधान दिवस के अवसर परआज शनिवार को सफीपुर थाने में वरिष्ठ