उन्नाव में चोरी की पल्सर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
-
By
Somendra shukla
Published - 25 October 2026 11 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
12 घंटे के भीतर पुलिस ने बरामद की बाइक, आरोपी का आपराधिक इतिहास भी आया सामने
उन्नाव। कोतवाली सदर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के भीतर चोरी की पल्सर बाइक बरामद कर 19 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पुलिस के अनुसार, 23 अक्टूबर को रवि सविता निवासी शिवनगर, थाना दही ने मोटरसाइकिल चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। 24 अक्टूबर को प्रभारी निरीक्षक चन्द्रकान्त मिश्र और उपनिरीक्षक सुभाष चन्द्र की टीम ने शारदा नगर पुल के पास से नैमिष सिंह उर्फ सूर्यांश को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की पल्सर मोटरसाइकिल (UP35 BF 9532) बरामद की।
बरामदगी के बाद मुकदमे में बीएनएस की धारा 317(2) बढ़ाई गई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ कोतवाली सदर और पुरवा थाने में चोरी से संबंधित चार मुकदमे दर्ज हैं।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव परिवार परामर्श केंद्र और महिला हेल्प डेस्क की काउंसलिंग से दूर हु
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव30 अक्टूबर से 5 नवंबर तक होगा आयोजन, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था दुरुस्
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव नहर कोठी चौराहे पर दोपहर एक बजे से शुरू हुआ दंगल, आयोजकों न
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव छोटी हेडिंग: एसएसपी जय प्रकाश सिंह और सीओ सिटी विनी सिंह ने किया
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव12 घंटे के भीतर पुलिस ने बरामद की बाइक, आरोपी का आपराधिक इतिहास भी आया
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। थाना समाधान दिवस के अवसर परआज शनिवार को सफीपुर थाने में वरिष्ठ