PET-2026 को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने दिए निर्देश
-
By
Somendra shukla
Published - 24 October 2026 9 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
तीन दिनों में छह पालियों में होगी परीक्षा, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर विशेष जोर
उन्नाव। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 को निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को जिलाधिकारी घनश्याम मीणा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में संबंधित अधिकारियों एवं परीक्षा ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। इसमें परीक्षा के दौरान सतर्कता बरतने और सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी सुशील कुमार, पुलिस अधीक्षक उत्तरी आयुष श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने, अभ्यर्थियों के प्रवेश-निकास, भीड़ नियंत्रण और यातायात संचालन को सुचारु बनाए रखने पर जोर दिया।
जनपद में परीक्षा 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर 2026 को कुल छह पालियों में प्रस्तावित है। पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पाली अपराह्न 3 से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी।
डीएम और एसएसपी ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा। परीक्षा की शुचिता प्रभावित करने वाली किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई करने और केंद्रों के आसपास शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव परिवार परामर्श केंद्र और महिला हेल्प डेस्क की काउंसलिंग से दूर हु
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव30 अक्टूबर से 5 नवंबर तक होगा आयोजन, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था दुरुस्
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव नहर कोठी चौराहे पर दोपहर एक बजे से शुरू हुआ दंगल, आयोजकों न
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव छोटी हेडिंग: एसएसपी जय प्रकाश सिंह और सीओ सिटी विनी सिंह ने किया
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव12 घंटे के भीतर पुलिस ने बरामद की बाइक, आरोपी का आपराधिक इतिहास भी आया
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। थाना समाधान दिवस के अवसर परआज शनिवार को सफीपुर थाने में वरिष्ठ