सफीपुर में तमंचा-कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार
-
By
Somendra shukla
Published - 24 October 2026 8 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव। सफीपुर थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध तमंचे और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले भी चोरी और गैंगस्टर एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस के मुताबिक, 24 अक्टूबर 2026 को उपनिरीक्षक आदित्य प्रताप सिंह और विनोद कुमार सरोज की टीम संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान लिलौरी दराब नगर नहर पुलिया के पास संतखेड़ा मजरा छूही निवासी अनुपम उर्फ अनुपेश (27) को पकड़ा गया। तलाशी में उसके कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।
बरामदगी के आधार पर सफीपुर थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2023 से 2025 तक चोरी, संपत्ति संबंधी अपराधों और गैंगस्टर एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव परिवार परामर्श केंद्र और महिला हेल्प डेस्क की काउंसलिंग से दूर हु
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव30 अक्टूबर से 5 नवंबर तक होगा आयोजन, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था दुरुस्
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव नहर कोठी चौराहे पर दोपहर एक बजे से शुरू हुआ दंगल, आयोजकों न
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव छोटी हेडिंग: एसएसपी जय प्रकाश सिंह और सीओ सिटी विनी सिंह ने किया
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव12 घंटे के भीतर पुलिस ने बरामद की बाइक, आरोपी का आपराधिक इतिहास भी आया
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। थाना समाधान दिवस के अवसर परआज शनिवार को सफीपुर थाने में वरिष्ठ