उन्नाव में मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया जागरूक
-
By
Somendra shukla
Published - 24 October 2026 8 views
उन्नाव
सार्थक संवाददाता उन्नाव
महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शनिवार को सिविल लाइन स्थित जरी-जरदोजी केंद्र में मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत बहू-बेटी सम्मेलन एवं महिला जागरूकता चौपाल आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी नगर विनी सिंह ने की।
चौपाल में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं को उनके अधिकारों, महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनी प्रावधानों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने महिलाओं को समझाया कि किसी भी प्रकार के उत्पीड़न, घरेलू हिंसा या अन्य समस्या का सामना करने पर चुप रहने के बजाय संबंधित विभाग से सहायता लें।
कार्यक्रम के दौरान महिला हेल्पलाइन नंबरों की उपयोगिता, उनकी कार्यप्रणाली और शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया भी बताई गई। महिलाओं को जागरूकता संबंधी पंपलेट वितरित कर उपलब्ध सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक किया गया। अधिकारियों ने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और जरूरत पड़ने पर सरकारी सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर उपनिरीक्षक रेखा देवी, महिला थाना एवं कोतवाली सदर की पुलिस टीम, परिवार परामर्श केंद्र समिति के प्रभारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में क्लस्टर प्रबंधक जाहिरा बेग ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव परिवार परामर्श केंद्र और महिला हेल्प डेस्क की काउंसलिंग से दूर हु
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव30 अक्टूबर से 5 नवंबर तक होगा आयोजन, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था दुरुस्
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव नहर कोठी चौराहे पर दोपहर एक बजे से शुरू हुआ दंगल, आयोजकों न
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव छोटी हेडिंग: एसएसपी जय प्रकाश सिंह और सीओ सिटी विनी सिंह ने किया
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव12 घंटे के भीतर पुलिस ने बरामद की बाइक, आरोपी का आपराधिक इतिहास भी आया
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। थाना समाधान दिवस के अवसर परआज शनिवार को सफीपुर थाने में वरिष्ठ