By
Somendra shukla
पीईटी परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, केंद्रों का निरीक्षण
सार्थक संवाददाता उन्नाव
सीसीटीवी, सुरक्षा और अभ्यर्थियों की सुविधाओं को परखा
उन्नाव। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक उत्तरी आयुष श्रीवास्तव और अपर जिलाधिकारी सुशील कुमार ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
अधिकारियों ने डीएसएन कॉलेज और वेन-हर कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर सुरक्षा इंतजाम, मूलभूत सुविधाएं तथा सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता जांची। इसके साथ ही अभ्यर्थियों के प्रवेश और निकास, परीक्षा कक्षों की स्थिति तथा परीक्षा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने की तैयारियों का भी आकलन किया।
निरीक्षण के दौरान केंद्र व्यवस्थापकों और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं। सीसीटीवी कैमरों को सक्रिय रखते हुए निगरानी सुनिश्चित की जाए और किसी भी प्रकार की अनियमितता रोकने के लिए सतर्कता बरती जाए।
प्रशासन ने अभ्यर्थियों के आवागमन को सुचारु रखने और उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न होने देने पर भी जोर दिया। अधिकारियों ने पुलिस एवं प्रशासनिक विभागों को आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित माहौल में संपन्न हो सके।
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। माखी थाना क्षेत्र के एक ग्रामीण ने करोड़ों रुपये जमीन की
सार्थक संवाददाता उन्नाव साथी की तलाश जारीभगवंत नगर से हुई गिरफ्तारी, हीरो होंडा स्प्लेंडर
सार्थक संवाददाता उन्नाव 1.30 करोड़ के एग्रीमेंट की भी होगी जांचउन्नाव। गंगाघाट क्षे
सीसीटीवी और एनपीआर कैमरों की मदद से खुला हत्या का राज, शव ठिकाने लगाने में इस्तेमाल लोडर व हत्या में
सार्थक संवाददाता उन्नाव माखी थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले