बारासगवर पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ आरोपी को दबोचा,
-
By
Somendra shukla
Published - 23 October 2026 3 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
साथी की तलाश जारी
भगवंत नगर से हुई गिरफ्तारी, हीरो होंडा स्प्लेंडर प्रो मोटरसाइकिल बरामद
उन्नाव। जनपद में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बारासगवर पुलिस ने एक आरोपी को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अब घटना में शामिल दूसरे आरोपी की तलाश में जुटी है।
पुलिस के अनुसार, ग्राम त्रिलोकपुर निवासी रामनरेश पुत्र स्वर्गीय सहदेव ने 22 अक्टूबर 2026 को मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस संबंध में थाना बारासगवर में मुकदमा अपराध संख्या 179/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भगवंत नगर से धर्मेन्द्र कुमार पुत्र राज किशोर निवासी ग्राम पहाड़पुर, थाना बिहार, जनपद उन्नाव को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी की हीरो होंडा स्प्लेंडर प्रो मोटरसाइकिल बरामद हुई, जिसका पंजीकरण नंबर यूपी 35 यू 1862 है।
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने एक अन्य साथी के साथ चोरी की घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही l
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। माखी थाना क्षेत्र के एक ग्रामीण ने करोड़ों रुपये जमीन की
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव साथी की तलाश जारीभगवंत नगर से हुई गिरफ्तारी, हीरो होंडा स्प्लेंडर
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव 1.30 करोड़ के एग्रीमेंट की भी होगी जांचउन्नाव। गंगाघाट क्षे
-
सीसीटीवी और एनपीआर कैमरों की मदद से खुला हत्या का राज, शव ठिकाने लगाने में इस्तेमाल लोडर व हत्या में
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव माखी थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले