पुलिस की पाठशाला’ कार्यक्रम आयोजित किया गया
-
By
Somendra shukla
Published - 01 October 2026 8 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
जूस इंटर कॉलेज में गुरुवार को क्षेत्राधिकारी यातायात प्रदीप कुमार मौर्य की अध्यक्षता में ‘पुलिस की पाठशाला’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं को मिशन शक्ति, साइबर अपराधों से बचाव और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने, नशे में ड्राइविंग, ओवरस्पीडिंग, बिना हेलमेट वाहन चलाने और स्टंटबाजी से होने वाले खतरों की जानकारी देकर नियमों के पालन की अपील की गई। वहीं, मिशन शक्ति के तहत महिला सुरक्षा, अधिकारों और हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया गया। साइबर पुलिस ने ऑनलाइन ठगी से बचने और धोखाधड़ी होने पर तत्काल शिकायत करने की सलाह दी।
इस अवसर पर यातायात प्रभारी सुनील सिंह, साइबर थाना प्रभारी राजेश यादव, डॉ. आशीष श्रीवास्तव सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने किया।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव जूस इंटर कॉलेज में गुरुवार को क्षेत्राधिकारी यातायात प्रदीप
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव कोतवाली सदर पुलिस की इस कार्रवाई से पीड़िता को आर्थिक राहत
-
एएसएम शशिल कुमार गौंड ने संबंधित स्थानों का दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण