ठगी की गई 10 हजार रुपये की धनराशि पुलिस ने कराई वापस
-
By
Somendra shukla
Published - 01 October 2026 7 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
कोतवाली सदर पुलिस की इस कार्रवाई से पीड़िता को आर्थिक राहत मिली है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 25 अप्रैल 2026 को एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर उर्मिला को उनके भाई का एक्सीडेंट होने की बात बताई और इलाज के लिए रुपये मांगे। उसकी बातों में आकर पीड़िता ने पैसे भेज दिए, जिसके बाद उन्हें ठगी का एहसास हुआ। उन्होंने ऑनलाइन साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई, जिसका शिकायत संख्या 23104260079127 है।
मामले में कार्रवाई करते हुए थाना कोतवाली सदर पुलिस ने 1 अक्टूबर 2026 को पीड़िता की पूरी 10 हजार रुपये की धनराशि वापस कराई। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक चंद्रकांत मिश्र, महिला आरक्षी सोनिया शर्मा और रिक्रूट आरक्षी एलिश श्रीवास शामिल रहीं।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अनजान व्यक्तियों के फोन पर पैसों का लेन-देन करने से पहले पूरी जानकारी की पुष्टि अवश्य करें।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव जूस इंटर कॉलेज में गुरुवार को क्षेत्राधिकारी यातायात प्रदीप
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव कोतवाली सदर पुलिस की इस कार्रवाई से पीड़िता को आर्थिक राहत
-
एएसएम शशिल कुमार गौंड ने संबंधित स्थानों का दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण