अरुण सिंह के जन्मदिन पर सम्मान समारोह, सैकड़ों लोगों ने दी बधाई
-
By
Somendra shukla
Published - 29 September 2026 34 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
नवाबगंज। जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष अरुण सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर नवाबगंज स्थित आवास पर भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे सैकड़ों गणमान्य नागरिकों, समर्थकों एवं शुभचिंतकों ने अरुण सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान भगवंतनगर विधानसभा क्षेत्र से निर्भय सिंह लाला, अभय सिंह, गीतेश सिंह मोनू, सुजीत सिंह, धीरेंद्र सिंह, नीरज सिंह, नमन बाजपेई, कार्तिकेय दीक्षित, विनय पांडे, आलोक सिंह, जागेंद्र जी, राज यादव सहित अन्य लोगों ने पहुंचकर उन्हें माला पहनाई और केक खिलाकर शुभकामनाएं दीं। वहीं अर्जुनामऊ से संदीप सिंह सानू व अभयेंद्र सिंह, बीघापुर से नागेश सिंह, विकास सिंह, शैलेंद्र सिंह, त्रिभुवन सिंह, विनीत सिंह एवं अरबाज हुसैन तथा सीतापुर से गजेंद्र मिश्रा समेत अनेक लोगों ने अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
समारोह में लोगों ने अरुण सिंह के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए कहा कि उनका सामाजिक जुड़ाव और लोगों के प्रति अपनापन निरंतर बना रहे। इस अवसर पर शुभचिंतकों की ओर से भी अरुण सिंह को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। सिविल लाइन स्थित जरी-जरदोजी केंद्र में महिला थाना पुलिस क
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव। कोतवाली सदर पुलिस की साइबर टीम ने साइबर ठगी के दो मामलों में का
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। शहर के काशीराम रोड स्थित शारदा विहार में जलभराव की समस्या
-
सार्थक संवाददाता उन्नावनवाबगंज। जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष अरुण सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर न
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने एंटी रोमियो अभियान तेज कर दिय
-
उन्नाव। पुलिस कार्यालय में बुधवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने जनसुनवाई कर फरियादियों क