छात्राओं की सुरक्षा को लेकर एंटी रोमियो टीम का सघन अभियान, मनचलों को दी हिदायत
-
By
Admin
Published - 29 September 2026 21 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने एंटी रोमियो अभियान तेज कर दिया है। मंगलवार को क्षेत्राधिकारी नगर विनी सिंह के नेतृत्व में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के आसपास सघन चेकिंग एवं निगरानी अभियान चलाया गया। इस दौरान महिला थाना, सदर कोतवाली और एंटी रोमियो टीम की पुलिस मौजूद रही। छात्राओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए शासन द्वारा जारी पंपलेट वितरित किए गए। पुलिस ने छात्राओं से कहा कि रास्ते में किसी तरह की परेशानी होने पर तत्काल एंटी रोमियो टीम या हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दें। वहीं विद्यालय की छुट्टी के समय आसपास बेवजह खड़े युवकों को सख्त हिदायत दी गई। विद्यालय के पास शराब की दुकान के विक्रेता को भी अनावश्यक भीड़ और जमावड़ा रोकने के निर्देश दिए गए। क्षेत्राधिकारी ने टीम को छुट्टी के समय नियमित गश्त और निगरानी के निर्देश दिए, ताकि छात्राओं को सुरक्षित वातावरण मिल सके।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। सिविल लाइन स्थित जरी-जरदोजी केंद्र में महिला थाना पुलिस क
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव। कोतवाली सदर पुलिस की साइबर टीम ने साइबर ठगी के दो मामलों में का
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। शहर के काशीराम रोड स्थित शारदा विहार में जलभराव की समस्या
-
सार्थक संवाददाता उन्नावनवाबगंज। जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष अरुण सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर न
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने एंटी रोमियो अभियान तेज कर दिय
-
उन्नाव। पुलिस कार्यालय में बुधवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने जनसुनवाई कर फरियादियों क