चिन्हित पड़ाव स्थलों का सीओ ट्रैफिक ने किया निरीक्षण
-
By
Admin
Published - 27 September 2026 11 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश
उन्नाव। शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से रविवार को क्षेत्राधिकारी यातायात प्रदीप कुमार मौर्य ने नगर क्षेत्र में नगरपालिका द्वारा चिन्हित पड़ाव अड्डों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्धारित पड़ाव स्थलों पर वाहनों के ठहराव की व्यवस्था, यातायात संचालन तथा वाहनों के आवागमन की स्थिति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान सीओ ट्रैफिक ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि निर्धारित पड़ाव स्थलों पर ही वाहनों का ठहराव सुनिश्चित कराया जाए। अनियोजित तरीके से सड़क किनारे वाहन खड़े होने से यातायात प्रभावित न हो, इसका विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने कहा कि यातायात संचालन में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से आमजन को परेशानी नहीं होनी चाहिए। संबंधित कर्मचारियों को पड़ाव स्थलों की व्यवस्थाओं पर लगातार निगरानी रखने तथा आवश्यकता के अनुसार तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता, उन्नाव हसनगंज तहसील क्षेत्र में लगातार जलभराव के कारण ग्रामीणों की मुश्किलें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देशउन्नाव। शहर में यातायात व्यवस्था को सुचा
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। परिवार परामर्श केंद्र और विभिन्न थानों की महिला हेल्पडेस्
-
सार्थक संवाददाता उन्नावसोहरामऊ थाना क्षेत्र के नीमटीकर गांव की सीमा में मिला 18 वर्षीय आदित्य का शव,