तीसरे दिन सई नदी में कूदे युवक का शव बरामद
-
By
Admin
Published - 10 September 2026 199 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
सोहरामऊ थाना क्षेत्र के नीमटीकर गांव की सीमा में मिला 18 वर्षीय आदित्य का शव, एसडीआरएफ व गोताखोरों ने चलाया सर्च अभियान
सोमेंद्र नाथ, सार्थक संवाददाता, उन्नाव
उन्नाव। असोहा थाना क्षेत्र के सेराइयां गांव के पास देवरा बाबा के निकट सई नदी पुल से मंगलवार शाम नदी में कूदे 18 वर्षीय युवक आदित्य का शव गुरुवार सुबह तीसरे दिन बरामद कर लिया गया। सोहरामऊ थाना क्षेत्र के नीमटीकर गांव की सीमा में शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। एसडीआरएफ के गोताखोरों और क्षेत्रीय लोगों ने गुरुवार सुबह करीब दस बजे सर्च अभियान चलाकर शव बरामद किया।
जानकारी के अनुसार, ओगरापुर निवासी अनंत का पुत्र आदित्य मंगलवार को मोटरसाइकिल से सई नदी पुल पर पहुंचा था। मोटरसाइकिल पुल पर खड़ी करने के बाद उसने अचानक नदी में छलांग लगा दी थी। पुल सोहरामऊ और असोहा थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित है। घटना की जानकारी मिलते ही दोनों थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू कराई।
बुधवार को भी एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम ने नाव के माध्यम से सरैया पुल से जबरेला पुल तक सघन सर्च अभियान चलाया था, लेकिन देर शाम तक युवक का पता नहीं चल सका था। नदी में तेज बहाव और अधिक गहराई के कारण तलाशी अभियान में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। गुरुवार सुबह तलाश दोबारा शुरू की गई और नीमटीकर गांव की सीमा में युवक का शव बरामद हो गया।
घटना के दौरान पुलिस चौकी प्रभारी चौपाई लक्ष्मी प्रसाद कुशवाहा पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। शव बरामद होने के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नावसोहरामऊ थाना क्षेत्र के नीमटीकर गांव की सीमा में मिला 18 वर्षीय आदित्य का शव,
-
सोमेंद्र नाथसार्थक संवाददाता, उन्नाव असोहा थाना क्षेत्र के सेराइयां गांव के पास देवरा बाबा के न
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के औरास थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह करीब 1
-
चोरी का सामान व वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद, गंगाघाट पुलिस की कार्रवाईसार्थक संवाददाता उन्नाव थान