Public Post

साइबर ठगी से बचाव के साथ महिला सुरक्षा का दिया संदेश उन्नाव। थाना सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित एचआरएलडी स्कूल में बुधवार को मिशन शक्ति एवं साइबर जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में विद्यालय के कर्मचारी, अभिभावक और गणमान्य नागरिक शामिल हुए। पुलिस टीम ने लोगों को साइबर अपराधों से सतर्क रहने के साथ महिला एवं बालिका सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। काशीराम चौकी प्रभारी सभाजीत सिंह के नेतृत्व में साइबर टीम की महिला आरक्षी सोनिया शर्मा, एलिस, साधना व आराधना सहित आरक्षी मोनू और विपिन ने जागरूक किया। पुलिसकर्मियों ने कहा कि अनजान व्यक्ति के साथ OTP, पासवर्ड, बैंक खाते की जानकारी अथवा अन्य गोपनीय विवरण साझा न करें। किसी संदिग्ध लिंक या APK फाइल को डाउनलोड अथवा ओपन करने से भी बचने की सलाह दी गई। कार्यक्रम में महिला एवं बालिका कल्याणकारी योजनाओं तथा हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। साइबर अपराध के लिए 1930, महिला हेल्पलाइन 1090, महिला एवं बाल हेल्पलाइन 181, आपातकालीन सेवा 112 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की जानकारी दी गई। विद्यालय प्रबंधन की ओर से अमन सील कुमार शर्मा और रजत शर्मा ने पुलिस टीम का आभार जताया।

सम्बंधित खबरें

अपराध

मनोरंजन