जर्जर मकान पर चला विकास प्राधिकरण का बुलडोजर, टली बड़ी अनहोनी
-
By
Admin
Published - 11 September 2026 1 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव। शहर के डरियन टोला, कैथियाना स्थित चौधराना मस्जिद वाली रोड पर शुक्रवार को जर्जर मकान के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। शुक्लागंज विकास प्राधिकरण के सचिव मनोज कुमार सिंह की मौजूदगी में प्राधिकरण की टीम ने मकान को ध्वस्त कराया।
बताया गया कि यह मकान सुभाष निगम निवासी डरियन टोला, कैथियाना, चौधराना मस्जिद वाली रोड का था और काफी समय से पूरी तरह जर्जर हालत में था। भवन रहने योग्य नहीं रह गया था। लगातार बारिश के चलते मकान की एक दीवार गिर गई थी, जो बिजली के खंभे के सहारे टिकी हुई थी। ऐसे में दीवार के अचानक गिरने से किसी भी समय बड़ा हादसा होने और जनहानि की आशंका बनी हुई थी।
विकास प्राधिकरण के सचिव मनोज कुमार सिंह के अनुसार, मकान की खतरनाक स्थिति को देखते हुए पालिका की ओर से मकान स्वामी को नोटिस भेजा गया था। दूरभाष के माध्यम से भी भवन की स्थिति से अवगत कराया गया, लेकिन गंभीर स्थिति के बावजूद समय रहते आवश्यक कार्रवाई नहीं की गई।
सम्बंधित खबरें
-
गंगाघाट पुलिस ने जिला बदर किए गए अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार उपनिरीक्षक राजे
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के साथ फरियादी की संतुष्टि पर जोरउन्
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। शहर के डरियन टोला, कैथियाना स्थित चौधराना मस्जिद वाली रोड
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव 350 किलो महुआ लहन मौके पर किया गया नष्ट, एक मुकदमा दर्जउन्नाव। अव
-
उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उमैदो का शहर निवासी आकाश पुत्र स्वर्गीय रमलू ने पुलिस अधीक्षक उ
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव 350 किलो महुआ लहन मौके पर किया गया नष्ट, एक मुकदमा दर्जउन्नाव। अव