मंदिर से तांबे का नाग चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
-
By
Admin
Published - 04 September 2026 24 views
चोरी का सामान व वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद, गंगाघाट पुलिस की कार्रवाई
सार्थक संवाददाता उन्नाव
थाना गंगाघाट पुलिस ने मंदिर से तांबे का नाग चोरी करने के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किया गया तांबे का घुमावदार नाग और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, 29 अगस्त 2026 को मंदिर से तांबे का नाग चोरी होने के संबंध में थाना गंगाघाट में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम ने शुक्रवार को मुकदमे से संबंधित आरोपी प्रिन्स द्विवेदी (30) निवासी कंचन नगर, शुक्लागंज को सरैया क्रासिंग से बने नए पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धारा की बढ़ोतरी की गई है। कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक राजेन्द्र सिंह चौहान व पुलिस टीम ने की।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के औरास थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह करीब 1
-
चोरी का सामान व वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद, गंगाघाट पुलिस की कार्रवाईसार्थक संवाददाता उन्नाव थान
-
लखनऊ अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव ‘सेलेस्टा इंटरनेशनल-2026’ में थाईलैंड, श्रीलंका, नेपाल सह