आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के मानदेय में बढ़ोतरी, नवचयनित सहायिकाओं को मिले नियुक्ति पत्र
-
By
Somendra shukla
Published - 08 September 2026 57 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव। विकास भवन स्थित सभागार में मंगलवार को बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से सम्मान एवं नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी घनश्याम मीणा के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं, सुपोषित बच्चों के माता-पिता तथा नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी कृतिराज ने की। इस दौरान सदर विधायक पंकज गुप्ता और भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी समेत विभागीय अधिकारी एवं अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम में अयोध्या में आयोजित मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की पावन जन्मभूमि से मुख्यमंत्री के संबोधन का लाइव प्रसारण भी किया गया। उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री का संबोधन सुना और कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा।
आयोजन के दौरान सुपोषित बच्चों के माता-पिता को पुष्टाहार एवं फल वितरित कर सम्मानित किया गया। साथ ही बेहतर कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को प्रशस्ति एवं सम्मान प्रदान किया गया। नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव/भगवंतनगर। भगवंतनगर क्षेत्र में संचालित बताए जा रहे अचिरा हॉस्पिट
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। विकास भवन स्थित सभागार में मंगलवार को बाल विकास सेवा एवं
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव सफीपुर थाना क्षेत्र में दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने आर
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव महान क्रांतिकारी और स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीद चंद्रशेख