कल्याणी देवी में विकास कार्यों की सौगात, पांच इंटरलॉकिंग सड़कों समेत नाली और विद्युतीकरण का लोकार्पण उन्नाव।
-
By
Somendra shukla
Published - 08 September 2026 69 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
कल्याणी देवी क्षेत्र के लोगों को मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कई विकास कार्यों की सौगात मिली है। मुख्यमंत्री नगरीय अल्प विकसित मलिन बस्ती विकास योजना के अंतर्गत कराए गए पांच इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण, नाली निर्माण तथा विद्युतीकरण कार्यों का लोकार्पण सदर विधायक पंकज गुप्ता ने किया।
कार्यक्रम की शुरुआत विधायक द्वारा पूजन-अर्चन से हुई। इसके बाद उन्होंने फीता काटकर विकास कार्यों को जनता को समर्पित किया। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर क्षेत्रवासियों ने विधायक का माला पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
इंटरलॉकिंग सड़कों के निर्माण से क्षेत्र में आवागमन पहले की अपेक्षा सुगम होने की उम्मीद है। वहीं, नाली निर्माण से बारिश के दौरान होने वाले जलभराव और जल निकासी की समस्या से स्थानीय लोगों को राहत मिलने की संभावना है। विद्युतीकरण कार्य पूरा होने से क्षेत्र में बिजली से जुड़ी सुविधाओं में भी सुधार होगा।
इस अवसर पर विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार कराना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। विकास कार्यों को लगातार आगे बढ़ाया जाएगा, ताकि आमजन को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव/भगवंतनगर। भगवंतनगर क्षेत्र में संचालित बताए जा रहे अचिरा हॉस्पिट
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। विकास भवन स्थित सभागार में मंगलवार को बाल विकास सेवा एवं
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव सफीपुर थाना क्षेत्र में दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने आर
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव महान क्रांतिकारी और स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीद चंद्रशेख