लूटकांडों के खुलासे में उन्नाव पुलिस का परचम, पांच पुलिसकर्मियों को मिला ‘शौर्य सम्मान’
-
By
Somendra shukla
Published - 01 September 2026 96 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव पुलिस ने लूट की घटनाओं के सफल अनावरण और अभियुक्तों की गिरफ्तारी में उत्कृष्ट कार्य करते हुए जनपद का गौरव बढ़ाया है। पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में प्रभावी कार्रवाई, साहस और बेहतर टीमवर्क के लिए उन्नाव पुलिस के पांच अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ‘शौर्य सम्मान’ से सम्मानित किया गया।
31 अगस्त 2026 को जनपद लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश एवं अपर पुलिस महानिदेशक, कानून एवं व्यवस्था द्वारा उन्नाव पुलिस के अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अखिलेश सिंह, प्रभारी निरीक्षक स्वाट टीम जयप्रकाश यादव, हेड कांस्टेबल सुदीप कटियार (सर्विलांस टीम), कांस्टेबल विकास सिंह एवं कांस्टेबल नितीश यादव (स्वाट टीम) को सम्मानित किया गया।
इन पुलिसकर्मियों ने लूट की घटनाओं की विवेचना, अपराधियों की पहचान, गिरफ्तारी और घटनाओं के सफल खुलासे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके साहसिक योगदान और कर्तव्य के प्रति समर्पण को देखते हुए यह सम्मान प्रदान किया गया।
‘शौर्य सम्मान’ मिलना उन्नाव पुलिस की कर्तव्यनिष्ठा, साहस, टीमवर्क और उत्कृष्ट पुलिसिंग का प्रमाण माना जा रहा है। सम्मान से पुलिस महकमे में उत्साह का माहौल है और इससे पुलिसकर्मियों को अपराध नियंत्रण के लिए और अधिक प्रभावी ढंग से कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव पुलिस ने लूट की घटनाओं के सफल अनावरण और अभियुक्तों की गिरफ
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव। कोतवाली सदर पुलिस ने भैंस चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो श
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव थाना हसनगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी की
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव मिशन शक्ति के पांचवें चरण के अंतर्गत महिला थाना क्षेत्र सिव
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव सुरक्षा मानकों की जांच कर दुकानदारों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देशउन