पटाखा दुकानों पर पुलिस की पैनी नजर, सीओ सफीपुर ने किया निरीक्षण
-
By
Somendra shukla
Published - 01 September 2026 72 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
सुरक्षा मानकों की जांच कर दुकानदारों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
उन्नाव। आगामी त्योहारों को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने पटाखों की दुकानों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। इसी क्रम में आज दिनांक 01 सितंबर 2026 को सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सफीपुर श्री दीपक यादव द्वारा थाना सफीपुर क्षेत्रांतर्गत संचालित पटाखों की दुकानों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने दुकानों में सुरक्षा व्यवस्था, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता, पटाखों के सुरक्षित भंडारण तथा अन्य आवश्यक मानकों का जायजा लिया। उन्होंने दुकानदारों को निर्देशित किया कि पटाखों की बिक्री एवं भंडारण के दौरान सुरक्षा नियमों का पूरी तरह पालन किया जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
सीओ सफीपुर ने विशेष रूप से आग से बचाव के पर्याप्त इंतजाम रखने, निर्धारित स्थान पर ही पटाखों का भंडारण एवं बिक्री करने तथा आपात स्थिति में तत्काल पुलिस एवं अग्निशमन विभाग को सूचना देने के निर्देश दिए।
पुलिस प्रशासन की इस कार्रवाई से पटाखा कारोबारियों में हड़कंप के साथ-साथ सुरक्षा को लेकर जागरूकता भी देखने को मिली। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनसुरक्षा से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव पुलिस ने लूट की घटनाओं के सफल अनावरण और अभियुक्तों की गिरफ
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव। कोतवाली सदर पुलिस ने भैंस चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो श
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव थाना हसनगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी की
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव मिशन शक्ति के पांचवें चरण के अंतर्गत महिला थाना क्षेत्र सिव
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव सुरक्षा मानकों की जांच कर दुकानदारों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देशउन