सफीपुर में कल जुटेंगे साहित्यप्रेमी, बाबू भगवती चरण वर्मा की जयंती पर सजेगी कवि-विचार गोष्ठी
-
By
Somendra shukla
Published - 29 August 2026 56 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
सफीपुर। नगर पंचायत सफीपुर में महान साहित्यकार बाबू भगवती चरण वर्मा की 123वीं जयंती के अवसर पर रविवार, 30 अगस्त को साहित्य और विचारों से जुड़ा विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मोटेश्वर महादेव मंदिर के सामने स्थित बाबू भगवती चरण वर्मा पार्क में दोपहर एक बजे से कवि गोष्ठी, विचार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन होगा।
कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र के साहित्यप्रेमियों, कवियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं में उत्साह है। आयोजन के दौरान बाबू भगवती चरण वर्मा के साहित्यिक जीवन, उनकी रचनाओं तथा हिंदी साहित्य में उनके योगदान पर वक्ताओं द्वारा विचार रखे जाएंगे। इसके साथ ही कवि गोष्ठी में विभिन्न कवि अपनी रचनाओं के माध्यम से साहित्य और समाज से जुड़े विषयों को प्रस्तुत करेंगे।
समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किए जाने की भी तैयारी है। आयोजकों का कहना है कि कार्यक्रम का उद्देश्य युवा पीढ़ी को साहित्य और संस्कृति से जोड़ना तथा क्षेत्र में साहित्यिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करना है।
राजा बेटा सौरभ बाजपेयी, प्रतिनिधि अध्यक्ष नगर पंचायत सफीपुर एवं उपाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा, अवध क्षेत्र ने साहित्यप्रेमियों और क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर पं. दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम में
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव। दही थाना क्षेत्र के मुर्तजानगर गांव में शनिवार को उस समय हड़कंप
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। रक्षाबंधन पर्व को लेकर जनपद में सुरक्षा एवं यातायात व्यवस