दुष्कर्म के वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
-
By
Admin
Published - 20 August 2026 8 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
थाना कोतवाली सदर पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस के अनुसार, 18 मार्च 2026 को वादिनी की तहरीर के आधार पर कोतवाली सदर में मु0अ0सं0 146/2026 धारा 69 बीएनएस के तहत चित्रांशू यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में पुलिस लगातार अभियुक्त की तलाश कर रही थी। इसी क्रम में 19 अगस्त को पुलिस टीम ने आरोपी चित्रांशू यादव पुत्र बलवीर सिंह निवासी अल्लापुर किन्तूर, थाना बदोसराय, जनपद बाराबंकी, उम्र करीब 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक जय प्रक
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव थाना कोतवाली सदर पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित अभिय
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव विकासखंड सिकंदरपुर सरोसी के ग्राम सन्नी स्थित माँ कालिका मा
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के अजगैन कोतवाली क्षेत्र स्थित एक मेडिकल सेंटर में 32 वर्षीय महि
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार पाण्डेय ने मंगलवार को नवाबगं