बीघापुर पुलिस ने 31 पौवा अवैध शराब के साथ युवक को किया गिरफ्तार
-
By
Admin
Published - 15 August 2026 16 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बीघापुर पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 15 अगस्त को उपनिरीक्षक गजेन्द्र सिंह पुलिस बल के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान कलश ढाबा, बहुराजमऊ के पास संदिग्ध अवस्था में एक युवक को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 31 पौवा IMPERIAL BLUE DUAL CASK SMOOTH WHISKEY, 180 एमएल बरामद हुई। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सन्तोष कुमार पुत्र बसन्तलाल, निवासी चकधौरहरा, थाना बीघापुर, उम्र करीब 24 वर्ष के रूप में हुई। बरामदगी के आधार पर थाना बीघापुर में मुकदमा संख्या 201/26 के तहत धारा 60 आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई।
सम्बंधित खबरें
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने रिजर्व पुलिस लाइन में
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव स्वतंत्रता दिवस के सुअवसर पर मुख्यालय महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, उत्तर प्
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत उन्नाव रेलवे स्टेशन के चल रहे निर्म
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव। थाना सोहरामऊ पुलिस ने लड़की को बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने के मा
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। विभाजन विभीषिका दिवस के अवसर पर शुक्रवार को पुलिस लाइन उन