काउंसलिंग से बचाए 53 परिवार, विवाद भूल साथ रहने को राजी हुए दंपती
-
By
Admin
Published - 09 August 2026 9 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव। पति-पत्नी के बीच छोटे-छोटे विवाद कई बार परिवार टूटने की वजह बन जाते हैं, लेकिन उन्नाव पुलिस के परिवार परामर्श केन्द्र और महिला हेल्पडेस्क की पहल ने 53 परिवारों को बिखरने से बचा लिया। काउंसलिंग के दौरान दंपतियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और आपसी मतभेद दूर करने का प्रयास किया गया। समझाइश के बाद सभी दंपती पुराने विवाद भुलाकर साथ रहने के लिए राजी हो गए।
परिवार परामर्श केन्द्र से 11, सदर कोतवाली से 8, मौरावां और महिला थाना से 5-5, पुरवा से 4, जबकि हसनगंज, अचलगंज और औरास से 3-3 जोड़ों की सकुशल विदाई हुई। इसके अलावा बांगरमऊ, बारासगवर, गंगाघाट और फतेहपुर चौरासी से 2-2 तथा अजगैन, बेहटामुजावर और दही से 1-1 दंपती को साथ भेजे
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। पति-पत्नी के बीच छोटे-छोटे विवाद कई बार परिवार टूटने की व
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में घायल यात्
-
सार्थक संवाददाता, उन्नाव।केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार रोधी शाखा ने उन्नाव जिले के
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव। थाना दही क्षेत्र के ग्राम सराय कटिहार में शनिवार को प्राथमिक वि