लोन सब्सिडी सत्यापन के नाम पर 25 हजार की रिश्वत लेते डाक कर्मचारी गिरफ्तार
-
By
Admin
Published - 09 August 2026 8 views
सार्थक संवाददाता, उन्नाव।
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार रोधी शाखा ने उन्नाव जिले के बीघापुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए डाक विभाग के एक कर्मचारी को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पर लोन सब्सिडी के भौतिक सत्यापन के नाम पर अवैध धनराशि मांगने का आरोप है।
सीबीआई की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, भगवंत नगर थाना क्षेत्र के लालता प्रसाद खेड़ा निवासी अमरेन्द्र कुमार पुत्र प्रेम शंकर ने वर्ष 2023 में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना के तहत बेकरी की दुकान शुरू करने के लिए उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक, भगवंत नगर से 10 लाख रुपये का ऋण लिया था। ऋण के तहत अमरेन्द्र के बैंक खाते में 3 लाख 49 हजार 500 रुपये की सब्सिडी प्राप्त हुई थी।
बताया गया कि सब्सिडी का भौतिक सत्यापन डाक विभाग के कर्मचारी कमल द्वारा किया जाना था। आरोप है कि बीघापुर डाकघर में तैनात कर्मचारी कमल ने सत्यापन प्रक्रिया पूरी करने के एवज में अमरेन्द्र कुमार से 35 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की। आरोप यह भी है कि रिश्वत की रकम नहीं देने पर सत्यापन रद्द करने की धमकी दी गई।
मामले की शिकायत मिलने के बाद सीबीआई की भ्रष्टाचार रोधी शाखा ने कार्रवाई की योजना बनाई। कार्रवाई के दौरान आरोपी कर्मचारी को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।
सीबीआई ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण कानून की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में आगे की जांच जारी है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। पति-पत्नी के बीच छोटे-छोटे विवाद कई बार परिवार टूटने की व
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में घायल यात्
-
सार्थक संवाददाता, उन्नाव।केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार रोधी शाखा ने उन्नाव जिले के
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव। थाना दही क्षेत्र के ग्राम सराय कटिहार में शनिवार को प्राथमिक वि