तेज रफ्तार ट्राला ने वैगनआर में मारी टक्कर, चालक घायल
-
By
Admin
Published - 08 August 2026 4 views
सार्थक संवाददाता।
उन्नाव
गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में कानपुर-उन्नाव हाईवे पर त्रिभुवन खेड़ा के पास तेज रफ्तार ट्राला ने आगे चल रही वैगनआर कार में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि चालक को मामूली चोटें आईं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वैगनआर कार कानपुर से उन्नाव की ओर जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार ट्राला ने कार को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
सूचना पर गंगाघाट कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाईवे से किनारे सुरक्षित स्थान पर हटवाया, जिससे यातायात बाधित न हो। पुलिस ने कार चालक से घटना की जानकारी ली और घायल चालक को प्राथमिक उपचार दिलाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव। थाना दही क्षेत्र के ग्राम सराय कटिहार में शनिवार को प्राथमिक वि
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव पुरवा पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गंगाघाट
-
सार्थक संवाददाता।उन्नाव आसीवन थाना क्षेत्र में सफीपुर-मियागंज मार्ग स्थित शारदा नहर आसीवन ब्रां
-
सार्थक संवाददाता।उन्नाव नवाबगंज क्षेत्र में कानपुर-लखनऊ हाईवे पर शुक्रवार देर रात एक सड़क हादसे
-
सार्थक संवाददाता।उन्नाव किसानों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक निर्धारित दर पर उपलब्ध कराने के लिए कृष