उर्वरक दुकानों पर छापेमारी, तीन के लाइसेंस निलंबित
-
By
Admin
Published - 08 August 2026 17 views
सार्थक संवाददाता।
उन्नाव
किसानों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक निर्धारित दर पर उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीमों ने शनिवार को जिलेभर में उर्वरक दुकानों पर सघन छापेमारी की। जिलाधिकारी के निर्देश पर गठित चार टीमों ने कुल 48 उर्वरक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया।
जांच के दौरान संदिग्ध उर्वरक के सात नमूने लेकर परीक्षण के लिए भेजे गए। वहीं बिना पूर्व सूचना के दुकान बंद मिलने पर धनीखेड़ा के वर्मा खाद केंद्र, पाटन के किसान बीज भंडार और बीघापुर के गुप्ता खाद भंडार के उर्वरक लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए गए।
अधिकारियों ने विक्रेताओं को निर्देश दिया कि किसानों को उर्वरक का वितरण केवल पीओएस मशीन और किसान रजिस्ट्री के अनुसार किया जाए। दुकानों पर स्टॉक एवं रेट बोर्ड अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करने के साथ स्टॉक, वितरण रजिस्टर और कैश मेमो व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि उर्वरक की बिक्री में अनियमितता मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव। थाना दही क्षेत्र के ग्राम सराय कटिहार में शनिवार को प्राथमिक वि
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव पुरवा पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गंगाघाट
-
सार्थक संवाददाता।उन्नाव आसीवन थाना क्षेत्र में सफीपुर-मियागंज मार्ग स्थित शारदा नहर आसीवन ब्रां
-
सार्थक संवाददाता।उन्नाव नवाबगंज क्षेत्र में कानपुर-लखनऊ हाईवे पर शुक्रवार देर रात एक सड़क हादसे
-
सार्थक संवाददाता।उन्नाव किसानों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक निर्धारित दर पर उपलब्ध कराने के लिए कृष