नहर में मिला युवक का नग्न शव, नहाते समय डूबने की आशंका
-
By
Admin
Published - 08 August 2026 14 views
सार्थक संवाददाता।
उन्नाव
आसीवन थाना क्षेत्र में सफीपुर-मियागंज मार्ग स्थित शारदा नहर आसीवन ब्रांच में शनिवार सुबह करीब 11 बजे एक युवक का शव उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पहचान कराई और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक की पहचान बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के रानीपुर ग्रंट निवासी 35 वर्षीय शैलेन्द्र पुत्र बाबूराम के रूप में हुई। बताया गया कि शैलेन्द्र गुरुवार को गांव से करीब एक किलोमीटर दूर गोसा कुतुब स्थित शारदा नहर में नहाने गया था। इसी दौरान गहरे पानी में डूबने के बाद वह लापता हो गया था। शुक्रवार को उसकी भाभी गीता ने बेहटा मुजावर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
शनिवार को शव मिलने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और छोटे भाई शानू त्रिपाठी ने शव की पहचान की। परिजनों के अनुसार नहर किनारे शैलेन्द्र के कपड़े और चप्पल मिले थे। आसीवन थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव। थाना दही क्षेत्र के ग्राम सराय कटिहार में शनिवार को प्राथमिक वि
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव पुरवा पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गंगाघाट
-
सार्थक संवाददाता।उन्नाव आसीवन थाना क्षेत्र में सफीपुर-मियागंज मार्ग स्थित शारदा नहर आसीवन ब्रां
-
सार्थक संवाददाता।उन्नाव नवाबगंज क्षेत्र में कानपुर-लखनऊ हाईवे पर शुक्रवार देर रात एक सड़क हादसे
-
सार्थक संवाददाता।उन्नाव किसानों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक निर्धारित दर पर उपलब्ध कराने के लिए कृष