एएसपी ने कोर्ट पैरोकारों के साथ की समीक्षा बैठक, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी
-
By
Admin
Published - 08 August 2026 11 views
सार्थक संवाददाता।
उन्नाव
सहायक पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी सफीपुर दीपक यादव ने शनिवार को सफीपुर सर्किल के सभी थानों के कोर्ट पैरोकारों के साथ बैठक कर न्यायालयों में लंबित मामलों की पैरवी की समीक्षा की। बैठक का उद्देश्य न्यायालय संबंधी कार्यों में प्रभावी समन्वय स्थापित कर मामलों के निस्तारण में तेजी लाना रहा।
एएसपी ने पैरोकारों द्वारा रखे जा रहे रजिस्टरों का निरीक्षण किया तथा लंबित मुकदमों, आगामी सुनवाई की तिथियों और साक्ष्यों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि पैरोकार न्यायालय में समय से उपस्थित हों और रजिस्टरों को नियमित रूप से अद्यतन रखें।
उन्होंने विवेचकों के साथ समन्वय स्थापित कर साक्ष्यों को समय से न्यायालय में प्रस्तुत करने तथा महत्वपूर्ण मामलों में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एएसपी ने स्पष्ट किया कि न्यायालय संबंधी कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही सभी पैरोकारों को नियमित रूप से प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव। थाना दही क्षेत्र के ग्राम सराय कटिहार में शनिवार को प्राथमिक वि
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव पुरवा पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गंगाघाट
-
सार्थक संवाददाता।उन्नाव आसीवन थाना क्षेत्र में सफीपुर-मियागंज मार्ग स्थित शारदा नहर आसीवन ब्रां
-
सार्थक संवाददाता।उन्नाव नवाबगंज क्षेत्र में कानपुर-लखनऊ हाईवे पर शुक्रवार देर रात एक सड़क हादसे
-
सार्थक संवाददाता।उन्नाव किसानों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक निर्धारित दर पर उपलब्ध कराने के लिए कृष