आईजीआरएस रैंकिंग में उन्नाव का शानदार प्रदर्शन, प्रदेश में चौथा स्थान
-
By
Admin
Published - 03 August 2026 9 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव। जनशिकायतों के त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के क्षेत्र में उन्नाव ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए आईजीआरएस (एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली) की प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में चौथा स्थान प्राप्त किया है। यह सफलता जिलाधिकारी श्री घनश्याम मीना के प्रभावी नेतृत्व, नियमित ऑनलाइन समीक्षा और जवाबदेह कार्यप्रणाली का परिणाम मानी जा रही है।
जिलाधिकारी प्रतिदिन अधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक कर शिकायतों की प्रगति की समीक्षा करते हैं तथा लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई भी सुनिश्चित करते हैं। इसी सतत निगरानी का सकारात्मक प्रभाव यह रहा कि शिकायतों के निस्तारण पर शिकायतकर्ताओं का संतुष्टि स्तर 75 प्रतिशत से अधिक पहुंच गया है। शिकायत के निस्तारण के बाद संबंधित फरियादी को की गई कार्रवाई की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाती है।
इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी ने आईजीआरएस से जुड़े सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनसामान्य की शिकायतों का समयबद्ध, प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें, लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा करें और शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता व शिकायतकर्ता की संतुष्टि को सर्वोच्च महत्व दें, ताकि भविष्य में भी जनपद उत्कृष्ट प्रदर्शन बनाए रखे।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव नगर पालिका परिषद में सोमवार को विभिन्न वार्डों के सभासद नग
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। जनशिकायतों के त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। गंगाघाट थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने घर में घुसकर
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव सावन माह और कांवड़ यात्रा के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने 2 अगस्त 2026 को थाना गंगाघ