दो महीने बाद भी नहीं मिली प्रोत्साहन राशि, मेधावी छात्रों ने डीएम कार्यालय में दर्ज कराई शिकायत
-
By
Admin
Published - 03 August 2026 9 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
सम्मान समारोह के दो महीने बाद भी प्रोत्साहन राशि न मिलने से नाराज जिले के मेधावी छात्र-छात्राएं सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई। छात्रों ने आरोप लगाया कि कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाने के बावजूद उन्हें केवल आश्वासन ही मिल रहा है। मेरिट सूची में चौथा स्थान प्राप्त करने वाले अभय अवस्थी ने बताया कि 1 जून को हुए सम्मान समारोह में अगले दिन ही राशि खाते में भेजने का भरोसा दिया गया था, लेकिन अब तक किसी भी पात्र छात्र के खाते में धनराशि नहीं पहुंची। छात्रों के साथ पहुंचे कपिल शर्मा ने बताया कि टॉप-10 में शामिल 30 छात्रों को सम्मानित करने की घोषणा हुई थी, लेकिन बाद में केवल 20 और फिर 19 छात्रों के लिए ही धनराशि स्वीकृत होने की बात कही गई। छात्रों ने जल्द प्रोत्साहन राशि जारी करने की मांग की है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव नगर पालिका परिषद में सोमवार को विभिन्न वार्डों के सभासद नग
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। जनशिकायतों के त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। गंगाघाट थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने घर में घुसकर
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव सावन माह और कांवड़ यात्रा के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने 2 अगस्त 2026 को थाना गंगाघ