मेडिकल स्टोर से मोबाइल चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार, 8 मोबाइल और स्कूटी बरामद
-
By
Admin
Published - 29 July 2026 6 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
अजगैन पुलिस ने मेडिकल स्टोर से मोबाइल चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का वीवो मोबाइल, सात अन्य संदिग्ध मोबाइल और घटना में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की क्षतिग्रस्त स्कूटी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार 27 जुलाई को नवाबगंज स्थित जय अंबे मेडिकल स्टोर से दवा लेने के बहाने एक युवक वीवो मोबाइल चोरी कर फरार हो गया था। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने विशाल यादव और आशु अहिरवार को पक्षी विहार रिंग रोड पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने चोरी की वारदात कबूल कर ली। पुलिस ने मुकदमे में बरामदगी संबंधी धाराएं बढ़ाते हुए दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव कोतवाली सदर पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण (उकसाने) के मामल
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बक्सर स्थित माँ चंद्रिका देवी धाम
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव अजगैन पुलिस ने मेडिकल स्टोर से मोबाइल चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव साइबर अपराध के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए गंगाघाट
-
सोमेंद्रनाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। जनपद में बढ़ते साइबर अपराधों पर प्रभावी