16 साल से अधर में किसानों की जमीन, कांग्रेस ने आवास विकास परिषद को दिया 15 दिन का अल्टीमेटम
-
By
Admin
Published - 21 July 2026 5 views
सिंगरोसी के किसानों की भूमि मुक्त करने या वर्तमान सर्किल रेट पर मुआवजा देने की मांग, आंदोलन की चेतावनी
उन्नाव। जिला कांग्रेस कमेटी उन्नाव के अध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा ने उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद के आयुक्त एवं सचिव को पत्र भेजकर जनपद के सिंगरोसी (वार्ड-02) के किसानों की वर्षों से लंबित भूमि अधिग्रहण की समस्या का तत्काल समाधान कराने की मांग की है।
पत्र में कहा गया है कि वर्ष 2010 में आवास विकास परिषद ने किसानों से सहमति पत्र लेकर सर्किल रेट का दोगुना मुआवजा देने का आश्वासन दिया था, लेकिन 16 वर्ष बीत जाने के बाद भी न तो किसानों की भूमि का अधिग्रहण पूरा हुआ और न ही मुआवजा दिया गया। इससे किसान अपनी ही भूमि को बेचने, उस पर ऋण लेने और अन्य आर्थिक कार्यों से वंचित हैं।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस लंबित मामले के कारण किसानों को भारी आर्थिक नुकसान के साथ मानसिक प्रताड़ना भी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने मांग की कि या तो वर्तमान (वर्ष 2026) के सर्किल रेट के अनुसार मुआवजा देकर भूमि का अधिग्रहण किया जाए, अथवा योजना को निरस्त कर किसानों की भूमि को तत्काल डी-नोटिफाई (मुक्त) किया जाए।
पत्र में परिषद को 15 दिनों के भीतर स्थिति स्पष्ट करने और निर्णय लेने का अल्टीमेटम दिया गया है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव 24 घंटे के भीतर वारदात का खुलासा, दोनों आरोपी न्यायालय भेजे गए&nb
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। आगामी कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव। थाना पुरवा पुलिस ने सचिवालय में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखो
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव। कोतवाली सदर पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित एक आरो
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। जनपद उन्नाव के थाना असोहा पुलिस ने दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट