उन्नाव में चेन स्नैचिंग गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार
-
By
Admin
Published - 11 July 2026 13 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव। कोतवाली सदर पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में चेन स्नैचिंग करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 12 ग्राम वजन की पीली धातु की चेन और वारदात में प्रयुक्त होंडा शाइन मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, 9 जुलाई को एबी नगर निवासी एक महिला ने बाइक सवार बदमाशों द्वारा चेन छीनने के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने हुसैन नगर के पास घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों ने एबी नगर में चेन छीनने के प्रयास तथा आदर्श नगर में एक महिला से चेन लूटने की घटना स्वीकार की।
बरामद चेन की पहचान पीड़िता के परिजनों ने कर ली है। पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। सदर विधायक पंकज गुप्ता ने शनिवार को अपने निजी संसाधनों से
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। कोतवाली सदर पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई म
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के औरास थाना पुलिस, स्वाट व सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर