उन्नाव: मोबाइल झपटमारी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, दो मोबाइल व बाइक बरामद
-
By
Admin
Published - 11 July 2026 7 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव के औरास थाना पुलिस, स्वाट व सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मोबाइल झपटमारी की घटना का खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीने गए दो मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त डिस्कवर मोटरसाइकिल (UP32KY0849) बरामद की है। पुलिस के अनुसार 8 जुलाई को सीमऊ बाजार से घर लौट रहे रामपुर गढ़ौवा निवासी राजकिशोर का नन्दौली पुलिया के पास तीन बदमाशों ने मोबाइल फोन झपट लिया था। मामले में दर्ज मुकदमे की विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर 10 जुलाई को माखनखेड़ा चौराहे के पास से रफी अहमद, मोहम्मद रजी और प्रशांत बाथम को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद पुलिस ने बरामदगी करते हुए बाइक को सीज कर दिया। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। कार्रवाई में स्वाट, सर्विलांस और औरास थाना पुलिस की संयुक्त टीम शामिल रही।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। सदर विधायक पंकज गुप्ता ने शनिवार को अपने निजी संसाधनों से
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। कोतवाली सदर पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई म
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के औरास थाना पुलिस, स्वाट व सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर