उन्नाव में जियो फाइबर सेवा बदहाल: शिकायतों के बावजूद नहीं सुधर रही व्यवस्था, ग्राहकों का पैसा हो रहा बर्बाद
-
By
Admin
Published - 10 July 2026 91 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव। जनपद उन्नाव में जियो फाइबर की इंटरनेट सेवाओं को लेकर उपभोक्ताओं में लगातार नाराजगी बढ़ती जा रही है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि जियो फाइबर लगवाने के बाद आए दिन इंटरनेट सेवा बाधित रहती है। ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने, कस्टमर केयर, स्थानीय कर्मचारियों, अधिकारियों और इंजीनियर से संपर्क करने के बावजूद समय पर समस्या का समाधान नहीं किया जाता। शिकायत के बाद केवल आश्वासन मिलता है, लेकिन तकनीकी टीम मौके पर नहीं पहुंचती।
ग्राहकों का कहना है कि वे हर महीने पूरा शुल्क जमा कर रहे हैं, जबकि उन्हें नियमित और निर्बाध सेवा नहीं मिल रही। जियो फाइबर की मौजूदा हालत खराब है शिकायतों के बाद भी नहीं आते कर्मचारी
वहीं दूसरी ओर स्थापना कार्य में भी लापरवाही के आरोप लग रहे हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि छतों पर नए कनेक्शन एंटीना लगाने के लिए आवश्यक स्टैंड (रॉड) उपलब्ध नहीं कराया जाता। कर्मचारी जहां जैसी जगह मिलती है, वहीं एंटीना को जुगाड़ के सहारे लगा देते हैं। पूछने पर उनका जवाब होता है कि कंपनी ने रॉड उपलब्ध कराना बंद कर दिया है, इसलिए मजबूरी में अस्थायी व्यवस्था करनी पड़ती है।
उपभोक्ताओं ने जियो प्रबंधन से सेवा व्यवस्था में तत्काल सुधार, तकनीकी संसाधन उपलब्ध कराने और शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने की मांग की है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। सदर विधायक पंकज गुप्ता ने शनिवार को अपने निजी संसाधनों से
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। कोतवाली सदर पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई म
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के औरास थाना पुलिस, स्वाट व सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर