कुपोषण के खिलाफ 'संभव अभियान' को मिली रफ्तार, डीएम ने जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी
-
By
Admin
Published - 06 July 2026 11 views
सोमेंद्र नाथ
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव में कुपोषण के खिलाफ चलाए जा रहे तीन माह के 'संभव अभियान' को गति देने के लिए सोमवार को बांगरमऊ तहसील परिसर से जागरूकता रैली निकाली गई। जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग (आईसीडीएस) द्वारा आयोजित रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
जिलाधिकारी ने बताया कि अभियान का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं, किशोरियों और छह वर्ष तक के बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य, पोषण और नियमित टीकाकरण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ मां और स्वस्थ बच्चा ही एक मजबूत समाज की नींव हैं।
उन्होंने बताया कि एक जुलाई से शुरू हुआ 'संभव अभियान' तीन माह तक संचालित किया जाएगा। इसके तहत कुपोषण की रोकथाम, संतुलित आहार, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और सरकारी योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। साथ ही सभी संबंधित विभागों को अभियान को गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ सफल बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान के दौरान प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक पहुंच सुनिश्चित की जाए, ताकि कोई भी गर्भवती महिला, धात्री माता, किशोरी या छह वर्ष तक का बच्चा विभागीय योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।
जिला कार्यक्रम अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि अभियान के तहत गांवों और शहरी क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। लोगों को संतुलित पोषण, नियमित स्वास्थ्य जांच, समय पर टीकाकरण, एनीमिया की रोकथाम और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा। साथ ही कुपोषित बच्चों की पहचान कर उन्हें आवश्यक पोषण एवं स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
रैली में बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं ने भाग लिया। उन्होंने हाथों में जागरूकता संबंधी तख्तियां लेकर कुपोषण से बचाव, पौष्टिक भोजन और नियमित टीकाकरण का संदेश दिया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह, उप जिलाधिकारी बांगरमऊ, जिला कार्यक्रम अधिकारी अजय कुमार और आईसीडीएस विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव बिहार थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर सड़क किनारे एक अज्ञात महिला का शव म
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के अजगैन कोतवाली क्षेत्र में सोमवार दोपहर लखनऊ-कानपुर हाईवे पर टायर पं
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव और फतेहपुर जिलों को जोड़ने वाले गंगा नदी पर बने बक्सर पुल की मरम्मत सो
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में कुपोषण के खिलाफ चलाए जा रहे तीन माह के 'संभव अभियान'
-
सार्थक संवाददाता लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ की दक्षिणी जोन पुलिस और सर्विलांस सेल की संयुक्त कार्रवाई
-
उन्नाव। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के मनोहर नगर में शनिवार देर रात दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। आ