सोशल मीडिया पर जुआ खेलते हुए कथित वीडियो वायरल, जनता ढाबा के पीछे जुआ संचालन के भी लगे आरोप
-
By
Admin
Published - 30 June 2026 36 views
सोमेंद्र नाथ शुक्ला
उपसंपादक
उन्नाव।
सोशल मीडिया पर जुआ खेलते हुए कथित वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें से एक व्यक्ति सूत्रों के अनुसार वह स्वयं को एक राजनीतिक दल से जुड़ा कार्यकर्ता/नेता बताता है ? हालांकि, वीडियो की प्रामाणिकता और उसमें किए गए दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।
इसी बीच कुछ स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित जनता ढाबा के पीछे लंबे समय से बड़े पैमाने पर जुए का खेल संचालित हो रहा है। आरोप है कि यहां नियमित रूप से लोगों की भीड़ जुटती है और अवैध रूप से जुआ खेला जाता है।
स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित लोगों के विरुद्ध कानून के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए।
फिलहाल वायरल वीडियो और जुआ संचालन से जुड़े आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस की ओर से भी इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। :::
सम्बंधित खबरें
-
सोमेंद्र नाथ शुक्ला उपसंपादक पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार, पुलिस सभी पहलुओं की कर रही जां
-
सोमेंद्र नाथ शुक्ला उपसंपादक खरीदारी के लिए निकली भतीजी की मौत, बारात से पहले घर में
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम सैदापुर परियर निवासी एक व्यक्ति ने जिलाध
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव थाना सोहरामऊ पुलिस द्वारा दहेज हत्या के वांछित अभियुक्त व अभियुक