एआरटीओ ने कर्मचारी के आरोपों को बताया निराधार, विभागीय कार्रवाई का दिया हवाला
-
By
Admin
Published - 22 June 2026 8 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
एआरटीओ अधिकारी श्वेता वर्मा ने डेटा एंट्री ऑपरेटर शिव सिंह द्वारा लगाए गए आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि उनके खिलाफ नियम विरुद्ध कार्य और गलत स्क्रूटनी के चलते विभागीय कार्रवाई की गई थी। उन्होंने बताया कि संबंधित कंपनी को कर्मचारी को हटाने के लिए पत्र भेजा गया था तथा उच्च अधिकारियों को भी अवगत कराया गया था। एआरटीओ ने मेडिकल प्रमाण पत्रों में फर्जीवाड़े के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होती है और डॉक्टर अपनी आईडी से प्रमाण पत्र अपलोड करते हैं। उन्होंने बताया कि जिले के सभी ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूलों की नियमित जांच होती है और फिलहाल किसी प्रकार की अनियमितता की शिकायत नहीं है। अधिकारी के अनुसार, कार्यशैली में सुधार न होने पर शिव सिंह को हटाने की कार्रवाई की गई।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव सोहरामऊ स्थित एक मेडिकल कॉलेज में सोमवार को छात्राओं ने कथित उत्पीड़न क
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव अजगैन कोतवाली क्षेत्र में कानपुर-लखनऊ हाईवे पर सोमवार दोपहर बिचपरी गांव
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव एआरटीओ अधिकारी श्वेता वर्मा ने डेटा एंट्री ऑपरेटर शिव सिंह द्वारा लगाए
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव हसनगंज थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद खड़हरा गांव के बाहर सोमवार को एक दर्द
-
सोमेन्द्र नाथसार्थक संवाददाता उन्नावपुलिस लाइन सभागार में सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी शैलेंद
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सफीपुर दीपक यादव ने सोमवार को