बाल संरक्षण व नशा रोकथाम पर पुलिस की गोष्ठी, लंबित मामलों में तेजी के निर्देश
-
By
Admin
Published - 22 June 2026 8 views
सोमेन्द्र नाथ
सार्थक संवाददाता उन्नाव
पुलिस लाइन सभागार में सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी शैलेंद्र लाल की अध्यक्षता में बाल कल्याण पुलिस इकाई एवं जिला स्तरीय एनसीओआरडी (NCORD) समिति की गोष्ठी आयोजित हुई। बैठक में गुमशुदा और अपहृत बच्चों की शीघ्र बरामदगी, बाल अपराधों की रोकथाम तथा बाल संरक्षण संबंधी प्रकरणों की समीक्षा की गई। एएसपी ने वर्ष 2023 से लंबित मामलों में तेजी से कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने, सूचना संकलन, जन-जागरूकता अभियान चलाने तथा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बाल संरक्षण और नशा मुक्ति के मामलों में सभी विभाग मिलकर कार्य करें, जिससे अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और समाज में जागरूकता बढ़ाई जा सके।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव सोहरामऊ स्थित एक मेडिकल कॉलेज में सोमवार को छात्राओं ने कथित उत्पीड़न क
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव अजगैन कोतवाली क्षेत्र में कानपुर-लखनऊ हाईवे पर सोमवार दोपहर बिचपरी गांव
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव एआरटीओ अधिकारी श्वेता वर्मा ने डेटा एंट्री ऑपरेटर शिव सिंह द्वारा लगाए
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव हसनगंज थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद खड़हरा गांव के बाहर सोमवार को एक दर्द
-
सोमेन्द्र नाथसार्थक संवाददाता उन्नावपुलिस लाइन सभागार में सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी शैलेंद
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सफीपुर दीपक यादव ने सोमवार को