स्वास्थ्य विभाग में वर्षों से जमे अधिकारियों को लेकर एक बार फिर उठे सवाल
-
By
Admin
Published - 19 June 2026 15 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
ट्रांसफर-पोस्टिंग नीति की अनदेखी कर करीब 20 वर्षों से उन्नाव में तैनात दो एडिशनल सीएमओ के खिलाफ हाईकोर्ट में रिट याचिका दायर की गई है। मामले की शिकायत मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंचने के बाद जांच जिलाधिकारी के माध्यम से सीएमओ कार्यालय को भेजी गई है।
सूत्रों के अनुसार, पूर्व सीएमओ डॉ. सत्य प्रकाश के कार्यकाल में संरक्षण प्राप्त इन अधिकारियों के खिलाफ पहले से भी जांच चल रही है। अब नवागत सीएमओ की ओर से आगे की कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है। नियमों के मुताबिक कोई भी अधिकारी मंडल में पांच वर्ष से अधिक समय तक तैनात नहीं रह सकता, लेकिन स्वास्थ्य विभाग में कुछ अधिकारियों की लंबी तैनाती चर्चा का विषय बनी हुई है।
आरोप है कि मंगतखेड़ा क्षेत्र के एक अस्पताल में गर्भपात के मामले की जानकारी होने के बावजूद कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। वहीं शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक फर्जी क्लीनिकों के संचालन पर भी विभाग की चुप्पी सवाल खड़े कर रही है। लोगों का कहना है कि आखिर ऐसे अधिकारियों पर अधिकारियों की मेहरबानी और सेटिंग का राज क्या है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव जिले में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन का अभियान लगातार
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव आसीवन थाना क्षेत्र के ऐनी खुर्द गांव में 12 वर्षीय बालक 11 हजार वोल्ट क
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव थाना गंगाघाट पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के एक वांछित अभियुक्त क
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव ट्रांसफर-पोस्टिंग नीति की अनदेखी कर करीब 20 वर्षों से उन्ना
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के नवाबगंज क्षेत्र में शुक्रवार को शादी समारोह में शामिल होने जा रहे ए