उन्नाव में 3 करोड़ की सरकारी जमीन कब्जामुक्त, अवैध निर्माण ध्वस्त
-
By
Admin
Published - 19 June 2026 32 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव जिले में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। जिलाधिकारी घनश्याम मीणा के निर्देश पर गुरुवार को शुक्लागंज कटरी क्षेत्र के ग्राम कटरी पीपरखेड़ा में करीब 3 करोड़ रुपये मूल्य की सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराया गया। कार्रवाई के दौरान अवैध निर्माण और बाउंड्री वॉल को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया गया।
अभियान का नेतृत्व सहायक भूमि लेख अधिकारी प्रशांत नायक ने किया। राजस्व अभिलेखों की जांच के बाद चिन्हित सरकारी भूमि पर पहुंची टीम ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाया। कब्जामुक्त कराई गई भूमि में गाटा संख्या 45 ख (0.3275 हेक्टेयर), 46 (0.3500 हेक्टेयर) और 47 (0.0900 हेक्टेयर) शामिल हैं। कुल 0.7675 हेक्टेयर भूमि की अनुमानित कीमत लगभग 3 करोड़ रुपये आंकी गई है।
प्रशांत नायक ने बताया कि प्रशासन सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान लगातार चला रहा है। राजस्व विभाग की टीमें अतिक्रमण वाले स्थानों को चिन्हित कर रही हैं और सरकारी संपत्तियों को मुक्त कराने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव जिले में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन का अभियान लगातार
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव आसीवन थाना क्षेत्र के ऐनी खुर्द गांव में 12 वर्षीय बालक 11 हजार वोल्ट क
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव थाना गंगाघाट पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के एक वांछित अभियुक्त क
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव ट्रांसफर-पोस्टिंग नीति की अनदेखी कर करीब 20 वर्षों से उन्ना
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के नवाबगंज क्षेत्र में शुक्रवार को शादी समारोह में शामिल होने जा रहे ए