अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, बहनोई गंभीर घायल
-
By
Admin
Published - 18 June 2026 19 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
बांगरमऊ-संडीला मार्ग पर न्यारा पेट्रोल पंप के पास गुरुवार दोपहर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसका बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गया। बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के गोसा कुतुब गांव निवासी दीपू (26) अपने बहनोई सूर्यपाल (40) निवासी पुन्नामऊ, मल्लावां (हरदोई) के साथ घर लौट रहे थे। तभी पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सूर्यपाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दीपू गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांगरमऊ पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है। मृतक की पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है और उनके परिवार में दो बेटियां हैं।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव जिले में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन का अभियान लगातार
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव आसीवन थाना क्षेत्र के ऐनी खुर्द गांव में 12 वर्षीय बालक 11 हजार वोल्ट क
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव थाना गंगाघाट पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के एक वांछित अभियुक्त क
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव ट्रांसफर-पोस्टिंग नीति की अनदेखी कर करीब 20 वर्षों से उन्ना
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के नवाबगंज क्षेत्र में शुक्रवार को शादी समारोह में शामिल होने जा रहे ए